Skip links

सीढ़ियाँ चढ़ने में दिक्कत होती है? स्टेयरलिफ्ट से पूरा घर फिर से आपका।

जब सीढ़ियाँ चढ़ना मुश्किल हो जाता है, तो कई घरों में पलंग नीचे ले आते हैं, और धीरे-धीरे ऊपर जाना ही छूट जाता है। स्टेयरलिफ्ट से आप फिर से घर की हर मंज़िल पर आ-जा सकते हैं।

WhatsApp पर फ़ोटो भेजें फ़ोन करें

स्टेयरलिफ्ट क्या है?

स्टेयरलिफ्ट एक कुर्सी है, जो आपकी सीढ़ियों पर लगी रेल पर चलती है। आप कुर्सी पर बैठते हैं, बटन दबाते हैं, और यह आपको ऊपर या नीचे ले जाती है। लोग इसे सीढ़ी वाली लिफ्ट या कुर्सी वाली लिफ्ट भी कहते हैं।

मेरी सीढ़ियों के लिए कौन-सी?

  • सीधी सीढ़ी, कोई मोड़ नहीं — सीधी सीढ़ी वाली स्टेयरलिफ्ट। एक ही विज़िट में लग जाती है।
  • मोड़ या लैंडिंग वाली सीढ़ी (लैंडिंग यानी सीढ़ियों के बीच की सपाट जगह) — रेल आपकी सीढ़ी के हिसाब से बनाई जाती है। लगाने की तारीख़ हम कोटेशन में लिखकर देते हैं।
  • व्हीलचेयर इस्तेमाल करते हैं? — प्लेटफ़ॉर्म वाली स्टेयरलिफ्ट। आप व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे, प्लेटफ़ॉर्म पर सीढ़ियाँ पार करते हैं।

लाइट चली जाए तो?

कुर्सी वाली हर स्टेयरलिफ्ट बैटरी पर चलती है। बैटरी घर के आम प्लग पॉइंट से चार्ज होती है, इसलिए पावर कट में भी स्टेयरलिफ्ट चलती है। व्हीलचेयर वाली प्लेटफ़ॉर्म स्टेयरलिफ्ट भी पावर कट में चलती है।

फ़्लैट या सोसाइटी में?

रेल सीढ़ियों पर लगती है, दीवार पर नहीं, और बाद में निकाली भी जा सकती है। घर के अंदर की अपनी सीढ़ी के लिए किसी की परमिशन नहीं चाहिए। कॉमन सीढ़ियों के लिए सोसाइटी की परमिशन चाहिए; इसके लिए हम सोसाइटी के नाम एक लेटर देते हैं। किराए के घर में मकान-मालिक की परमिशन चाहिए।

कितने का पड़ेगा?

  • सीधी सीढ़ी: लगभग ₹2.15 लाख + GST से शुरू (अनुमानित)
  • मोड़ या लैंडिंग वाली सीढ़ी: लगभग ₹5–10 लाख + GST (अनुमानित)
  • व्हीलचेयर के लिए: लगभग ₹8–15 लाख + GST (अनुमानित)

ये दाम अनुमानित हैं। सही दाम आपकी सीढ़ियों और घर की स्थिति पर निर्भर करता है, और घर पर फ़्री सर्वे के बाद लिखित कोटेशन में मिलता है। हमारी कीमत में घर तक डिलीवरी, इंस्टॉलेशन और परिवार को इस्तेमाल करना सिखाना शामिल है।

घर पर फ़्री सर्वे

हम आपके घर आकर आपकी सीढ़ियाँ देखते हैं। इसका कोई चार्ज नहीं लगता। फिर हम आपको लिखित कोटेशन देते हैं।

शुरू कैसे करें?

  1. अपनी सीढ़ियों की एक फ़ोटो +91 98201 74109 पर WhatsApp कीजिए। हम बताएँगे कि कौन-सी स्टेयरलिफ्ट ठीक रहेगी और लगभग कितने का पड़ेगा।
  2. या सीधे +91 98201 74109 पर फ़ोन कीजिए।

हम हिंदी, मराठी, इंग्लिश, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में बात करते हैं।

आगे क्या होता है?

  1. आप फ़ोटो भेजते हैं या फ़ोन करते हैं।
  2. घर पर फ़्री सर्वे।
  3. लिखित कोटेशन।
  4. स्टेयरलिफ्ट लगाना, और पूरे परिवार को चलाकर दिखाना।
  5. सर्विस: आप फ़ोन करें, हम विज़िट का इंतज़ाम करते हैं।

2024 से अब तक पूरे भारत में 750 से ज़्यादा स्टेयरलिफ्ट और प्लेटफ़ॉर्म लिफ्ट लग चुकी हैं।

WhatsApp पर फ़ोटो भेजें फ़ोन करें: +91 98201 74109

मराठी में पढ़ें · Read in English

We use cookies to see which pages help families.